गजरौला। पैसे के लेनदेन को लेकर तहेरे-चचेरे भाईयों में झगड़ा हो गया है। जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर वार करते हुए लहूलुहान कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गुरुवार को कुुदैना चक गांव निवासी रिंकू पुत्र पतराम ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा गया कि उसका चचेरा भाई आज तीन बजे मेरे घर आया और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। पैसा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं आरोपी ने खुद की बाइक को भी नशे की हालत में तोड़ लिया। आरोप है कि सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं मारपीट में घायल हुए दूसरे व्यक्ति ने बताया कि मैं अपने उधार के पैसे मांगने गया था। जिसके चलते मारपीट की गई।