फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा में डूबे युवका का शव मिला, परिजनो में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला।
शनैश्चरी अमावस्या पर तिगरी गंगा में स्नान को परिवार के साथ गए चार चचेरे-तहेरे भाई स्नान करते समय डूब गए थे। आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से तीन भाइयों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया था। जबकि एक युवक का नहीं मिल पाया था। रविवार को गोताखोरों ने गंगा से उसका शव बरामद किया है। परिजनों का रोरोकर बुराहाल है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरोला तेजवन निवासी भूपेंद्र पुत्र राम सिंह, दीपक पुत्र परेशराम, राहुल पुत्र जय सिंह व आकाश पुत्र चरन सिंह चचेरे-तहेरे भाई शनिवार तिगरी गंगा में स्नान को गए थे। सुबह करीब ग्यारह बजे गहरे पानी में नहाते समय चारों डूब गए थे। आनन-फानन दीपक, राहुल व आकाश को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। लेकिन देरशाम तक भी बाइस वर्षीय भूपेंद्र को गोताखोर नहीं तलाश पाए थे। रविवार को गोताखोरों द्वारा भूपेंद्र का शव गंगा से बरामद कर लिया गया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें