फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक ने छात्राओं से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे स्थित रेस्टोरेंट संचालक पर छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि जब साथ गए साथी लड़कों ने इसका विरोध किया तो संचालक ने अपने कर्मचारियों की मदद से उनकी भी पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

हाईवे स्थित एक शिक्षण संस्थान की कुछ छात्राओं का कहना है कि वह हॉस्टल के पास ही एक रेस्टोरेंट पर बुधवार को खाना खाने गईं थीं। उस समय रेस्टोरेंट संचालक और उसके एक कर्मचारी ने उन पर अश्लील टिप्पणियां कीं। इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की गई तो उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से बातचीत कर मामला रफादफा करा दिया। छात्राओं ने बताया कि शुक्रवार को वह दोबारा जब रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंची तो संचालक और एक कर्मचारी ने दोबारा उनसे अभद्रता की। इस पर साथ गए साथियों ने विरोध किया तो रेस्टोरेंट संचालक ने उनके साथ मारपीट की। छात्र-छात्राओं ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के स्थान पर रेस्टोरेंट संचालक के पक्ष में बोलते हुए रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। उनके साथ गए शिक्षक को ही धमकाया गया। उधर, पुलिस मामले को झूठा बता रही है।
जबकि सीओ मोनिका यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था, लेकिन वह बैठक में थी जिसकी वजह से पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं हो पाई है। छात्राओं के साथ छेड़खानी हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। छेड़खानी के किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा हुआ है तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें