फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बाद खाया बर्गर, ईरिक्शा में बैठ चौपला की दिशा में आया था छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
25 सितंबर को सेंट मेरी स्कूल से गायब हुआ था कक्षा नौ का छात्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। नगर के सेंट मेरी स्कूल से लापता हुए छात्र को सात दिन बीत चुके हैं। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस की तफ्तीश में यह पता चला है कि छात्र 25 सिंतबर को छुट्टी के बाद बस में सवार न होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचा था। वहां एक दुकान पर उसने बर्गर खाया था। बर्गर खाने के बाद वह ई-रिक्शा में बैठकर चौपला की दिशा की चोर चला गया। चौपला के पास उसकी दोस्त से किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई थी। इसके बाद छात्र किस दिशा में गया। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस छात्र की बरामदगी के लिए दिन-रात दौड़ रही है। उधर, डीआईजी पूरे मामले पर निगाह रखे हुए है।
मंडी धनौरा के कलाली चुंगी निवासी यशवीर सिंह का चौदह वर्षीय बेटा उज्ज्वल गजरौला के सेंट मेरी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ाई करता था। 25 सितंबर को छात्र स्कूल से गायब हो गया था। तभी से परिजन और पुलिस अपने-अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रही है। स्कूल से लेकर नगर के तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखते हुए सात दिनों में की गई पुलिस तफ्तीश में यह तो पता चल सका है कि 25 सितंबर को छात्र छुुट्टी के बाद स्कूल बस में न बैठकर पैदल ही नेशनल हाईवे नाईपुरा तक पहुंचा था। यहां स्थित एक दुकान पर बर्गर खाया था। बर्गर खाने के बाद छात्र ई रिक्शा में बैठकर चौपला चौराहा की तरफ गया था। पुलिस के मुताबिक चौपला के पास उसकी एक दोस्त से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद यहां से छात्र किस दिशा में गया। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। वहीं, मामले में डीआईजी स्तर से निगरानी की जा रही है। डीआईजी स्वयं रोजाना मामले में थानाध्यक्ष से अपडेट्स ले रहे हैं।
विज्ञापन

चौपला से लेकर रेलवे स्टेशन तक नहीं सीसीटीवी कैमरा
गजरौला। पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को लातपा छात्र की आखिरी लोकेशन चौपला चौराहा के पास देेखी गई। लेकिन, चौपला से रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर कई भी सीसीटीवी कैमरा लगा है। हैरानी की बात यह है कि रेलवे स्टेशन पर भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जिससे छात्र की कोई लोकेशन मिल सकती थी।
पांच टीमें कर रहीं बच्चे की तलाश
थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि एक टीम स्वयं उनके नेतृत्व में काम कर रही, जबकि एक एसएसआई नीरज कुमार, एक टीम औद्योगिक चौकी इंचार्ज अमित कुमार, एक टीम एसओजी और एक मोबाइल सर्विलांस टीम भी बच्चे की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
-अब तक की तफ्तीश में यह तो साफ हुआ है कि छात्र 25 सितंबर को स्कूल बस में न बैठकर स्कूल से मुख्य मार्ग पर पैदल गया। वहां एक दुकान पर उसने बर्गर खाया। बर्गर खाने के बाद छात्र ई-रिक्शा में बैठकर चौपला की दिशा में गया। चौपला के पास उसका एक दोस्त से किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि इसके बाद की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। लगातार छात्र को तलाश किया जा रहा है। अरविंद मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष, गजरौला।
फोटो के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें