फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के पालन में होर्डिंग्स उतारते सफाई कर्मी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/उझारी। आचार संहिता के अनुपालन में चुनाव सामग्री हटाने के दौरान उझारी में बड़ा हादसा हो गया। विवाह घर की छत पर राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग उतारते समय लोहे का बोर्ड हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिसकी चपेट में आकर सफाई कर्मी झुलस गया। उसे आनन-फानन में हसनपुर के निजी अस्पताल तक ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि सैदनगली थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी करीब अरुण वाल्मीकि (25) पुत्र शंकर वाल्मीकि एक साल से नगर पंचायत उझारी में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात था। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के अनुपालन में चुनाव प्रचार सामग्री हटाने के लिए उझारी में दो टीमें बनाई गई हैं। जिनमें से एक टीम में अरुण भी शामिल था। बताते हैं कि सोमवार की दोपहर को अरुण नगर के जुगाड़ू अड्डे पर एक बरात घर की छत पर खड़े होकर राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग उतार रहा था। इस दौरान उसका साथी अजय भी मौजूद था। इसी बीच जैसे ही लोहे का बोर्ड हटाकर उसे नीचे लाने के लिए ऊपर उठाया। इसी बीच बोर्ड वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के छू गया। जिसकी चपेट में आते ही अरुण ने शोर मचाया और झुलसकर छज्जे पर गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में उसे टेंपो से हसनपुर के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अरुण चार भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे।

घटना से प्रशासनिक अफसरों में मची खलबली
हसनपुर। सफाई कर्मचारी की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। किसी भी प्रकार के हंगामा होने की आशंका से निपटने के लिए निजी अस्पताल पर अफसरों ने डेरा डाल दिया। उपजिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी, सीओ अजय कुमार, हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह, सैदनगली थानाध्यक्ष अमित कुमार मान पुलिस फोर्स के साथ निजी अस्पताल पर पहुंच गए। यहां किसी तरह से बिलख रहे मृतक के परिजनों को संभाला। करीब दो घंटे तक परिजनों से अफसर बातचीत कर समझाते रहे। शाम चार बजे अरुण के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बिना शटडाउन के क्यों उतरवाए होर्डिंग्स
उझारी। नगर पंचायत उझारी में ठेके पर तैनात सफाई कर्मचारी अरुण कुमार की करंट से हुई मौत की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा। बिना शटडाउन के लिए होर्डिंग्स उतारे जा रहे थे। सवाल है कि अरुण को बिना शटडाउन लिए बिना होर्डिंग्स उतारने के लिए छत पर क्यों चढ़ाया गया। जिम्मेदारों को इतनी बड़ी लापरवाही क्यों नहीं दिखाई दी।

- उझारी में आचार संहिता के पालन के लिए चलाए जा रहे चुनाव सामग्री हटाने के अभियान के दौरान सफाई कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। घटना के जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

- उद्भव त्रिपाठी, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें