फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जेदारों का वनरक्षक-वन दरोगा पर हमला, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जेदारों का वनरक्षक-वन दरोगा पर हमला, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

- गांव फतेहपुर बाटीपुरा के जंगल में हुई वारदात
- पुलिस को सौंपी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर बाटीपुरा के जंगल में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जाधारी लोगों ने वनरक्षक और वन दरोगा पर हमला कर दिया। धक्का-मुक्की हुई, जिसमें वनरक्षक की वर्दी तक फट गई। इस दौरान वनरक्षक चोटिल भी हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
वनरक्षक राजवीर सिंह व वन दरोगा इंतजार अब्बास शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर बाटीपुरा के जंगल में गश्त कर रहे थे। वन विभाग की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने मकान एवं फसल लगा रखी है। बताते हैं कि दोनों वन अफसर अवैध कब्जेदारों से चेतावनी देकर कब्जा छोड़ने की बात कह रहे थे। आरोप है कि इस दौरान अवैध कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। जमकर धक्कामुक्की हुई। इस बीच वनरक्षक राजवीर की वर्दी तक फट गई और वह चोटिल हो गए। जमकर हंगामा हुआ। वनरक्षक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हालांकि देर शाम भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गांव फतेहपुर भाटीपुरा के जंगल में गश्त करने गए थे, लेकिन वहां अवैध कब्जाधारियों ने हमला कर दिया खींचतान में वर्दी फट गई। पुलिस को तहरीर दी गई है। - राजवीर सिंह, वन रक्षक हसनपुर रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें