फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन

फोटो--
- भांवली निवासी राम कुंवर सिंह का निकला शव
अमर उजाला ब्यूरो
ढबारसी। पौरारा गांव के निकट गन्ने के खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव की शिनाख्त भांवली निवासी राम कुंवर के रूप में हुई। परिजनों ने आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आमदपुर थाना क्षेत्र के गांव पौरारा के सैनियों वाली मढैयां निवासी मदन सिंह के गन्ने के खेत में भांवली निवासी 75 वर्षीय रामकुंवर सिंह का शव बरामद हुआ। शव गलने लगा था। बुजुर्ग की मौत तीन से चार दिन पहले हुई थी। दोपहर तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि राम कुंवर के बेटे हरिओम ने पिता का दिमागी हालत ठीक नहीं होने बताया है। इसके चलते वह 29 अक्तूबर को घर से निकल गया था। इससे पहले भी वह कई बार घर से बिना बताए चला गया था। परिजनों ने मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। बावजूद इसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें