फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर को लेकर शराब के ठेके पर फायरिंग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर को लेकर शराब के ठेके पर फायरिंग, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
बीयर की बोतल खरीदने को लेकर युवक की सेल्समैन के साथ नोकझोंक हो गई। इसके बाद युवक साथियों को लेकर ठेके पर पहुंच गया। सेल्समैन को धमकी देते हुए फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही आबकारी व डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि आरोपी युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

नगर के नवादा रोड स्थित शराब के ठेके पर रविवार शाम को सेल्समैन भूकन व उसकी दो साथी बैठे थे। इस दौरान बाइक से एक युवक बीयर की एक बोतल लेने पहुंचा। दस रुपये कम देने को लेकर सेल्समैन के साथ युवक की नोकझोंक हो गई। युवक बिना बीयर खरीदे ही वापस लौट गया और सेल्समैन को बाद में देख लेने की बात कहते हुए चला गया। सोमवार दोपहर बाद युवक कई साथियों के साथ शराब के ठेके पर पहुंच गया। सेल्समैन को बाहर निकलने की धमकी दी। इस दौरान सेल्समैन दुकान से बारह नहीं निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने तमंचे के कई राउंड फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही 100 पुलिस व आबकारी टीम मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को तलाश किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें