गजरौला/रजबपुर। हाईवे किनारे प्रेम धाम स्कूल के पास युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव को आग लगाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह थाना रजबपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे गांव यकबगड़ी के पास गड्ढे में युवक का अधजला शव मिला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक युवक की आयु 25 से 30 वर्ष होने का अनुमान है। युवक के शव पर पैरों के पास कंबल के अवशेष हैं। अनुमान है कि युवक की हत्या कर रात में किसी समय हाईवे किनारे शव को डाल दिया गया। युवक की पहचान मिटाने के लिए उसे आग लगा दी गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई ने बताया कि हाईवे किनारे अधजला युवक का शव मिला है। उसे सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।
रात को जलते शव को नहीं देखा किसी ने
अंदेशा जताया जा रहा है कि हाईवे किनारे रात में किसी ने शव को डालकर उसे आग लगा दी। शव आधा जलने के बाद आग बुझ गई। घटनास्थल से करीब 200 मीटर गांव है। हाईवे के दूसरी ओर प्रेमधाम आश्रम के नाम से स्कूल भी है। खास बात यह है कि इस दौरान किसी ने जलती हुई हो आग को नहीं।