फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में वायुसेना का हमला, जिले में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए हमले के के बाद सुरक्षा के लिहाज से जिले में अलर्ट कर दिया है। स्थानीय पुलिस के अलावा खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। कश्मीरी छात्रों के अलावा बाहरी व्यक्तियों की हरकतों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भारतीय वायुसेना ने वीर सपूतों की शहादत का बदला लिया। पाकिस्तान की सीमा में घुस कर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसमें हमले में करीब 300 जैश के आतंकियों के मारे जाने की चर्चा है। वहीं पिछले दिनों जिले से भी कुछ संदिग्ध आतंकियों को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। पीओके में कार्रवाई के बाद जिले में अलर्ट कर दिया है। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ विपिन ताडा ने सभी एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। गश्त बढ़ाने के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सघन चेकिंग करने की हिदायत दी है। अलर्ट के चलते खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। जो बाहरी व्यक्तियों की निगाहबानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें