फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के बाद पत्नी की रूखसती हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चुचैला कलां/अमरोहा। निकाह के 10 दिन बाद भी रूखसती नहीं होने पर प्रेमिका के परिजनों के दबाव बनाने पर हुई पंचायत के बाद पति अपनी पत्नी को साथ लिवा कर ले गया। बेटे के निकाह से नाखुश मां-बाप ने बेटे से बेगम को घर लाने से इंकार कर दिया। वह अपनी पत्नी को लेकर अज्ञात स्थान की ओर रवाना हो गया। गांव में इस निकाह को लेकर चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक आर्मी में है और उसकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में है। पड़ोस में ही रहने वाली एक सजातीय युवती के साथ फौजी के प्रेम संबंध हो गए। काफी दिन तक चले प्रेम संबंधों के बाद प्रेमिका ने निकाह के लिए दबाव बनाया। प्रेमिका के परिजनों के दबाव के बाद 10 दिन पहले फौजी ने फोन पर ही निकाह का कबूलनामा कर लिया। दूसरी ओर फौजी के परिजनों को निकाह की जानकारी मिली तो वह अपने बेटे से ही नाराज हो गए और उसकी पत्नी की रुखसती नहीं होने दी। परिजनों की नाराजगी की वजह से फौजी की दुल्हन की विदाई नहीं हो पा रही थी। शनिवार को इस मामले में बिरादरी के लोगों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दबाव में फौजी भी गांव आ गया। पंचायत में फौजी तो शामिल हुआ लेकिन उसके परिजन शामिल नहीं हुए। उन्होंने फौजी को पत्नी को घर लेकर आने से मना कर दिया। पंचायत की मौजूदगी में फौजी अपनी दुल्हन की विदाई करा कर अज्ञात स्थान की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें