फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करंट से दो की मौत, तीसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के गांव कासमाबाद प्राथमिक स्कूल में सरकारी योजनाओं का बोर्ड लगाने से बिजली का तार टूटकर गिरने से तीन मजदूर करेंट की चपेट में आ गए। तीनों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के तीनों को अपने साथ ले गए। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव कासमाबाद प्राथमिक स्कूल में सोमवार की देरशाम सरकारी योजनाओं का बोर्ड लगाने काम चल रहा था। लोहे के भारी भरकम बोर्ड को पास के गांव निवासी जानेआलम (25), कादिर (23), सादिक (22) व उनके तीन अन्य साथी लगा रहे थे। स्कूल के ऊपर से उच्च क्षमता करेंट का तार गुजर रहा था।
काम करते समय बिजली का तार टूटकर बोर्ड के ऊपर गिर गया। हादसे में जानेआलम, कादिर, सादिक करेंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य साथी बाल-बाल बच गए। करेंट लगने से गांव में हड़कंप मचा।
विज्ञापन

आनन-फानन में तीनों को उपचार हेतु सीएचसी गजरौला लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जानेआलम, कादिर को मृतक घोषित कर दिया। जबकि सादिक को उपचार हेतु अन्यत्र रेफर कर दिया। घटना से बौखलाए परिजन सादिक के साथ ही अन्य दोनों युवकों के शव को साथ ले गए।
एमओआईसी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली के करेंट से झुलसे तीन युवकों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से जाने आलम व कादिर पहले ही दम तोड़ चुके थे और सादिक की हालत गंभीर थी। परिजनों सादिक के साथ ही दोनों के शवों को साथ ले गए है।
परिजनों में मचा कोहराम
गांव में एक साथ तीन युवकों के बिजली के करेंट की चपेट में आने की सूचना से कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों युवक मेहनत मजदूरी करके परिवार का सहयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें