फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी आए दिन देती थी ताने इसलिए मार डाला, अब हो रहा पछतावा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पत्नी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या करने का आरोपी पति पुलिस पूछताछ में बोला, जुए में हारी रकम के लिए पत्नी आए दिन ताने देती रहती थी, इसलिए शराब के नशे में उसे मार डाला, लेकिन अब पछतावा हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी मजदूर पदम सिंह जाटव अपनी पैंतालीस वर्षीय पत्नी को खेत पर ले जाकर आम के बाग में पेड़ से उल्टा लटकाकर उसकी गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद ने ही कोतवाली पहुंचकर आत्मसर्मण भी कर दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने रात में ही हत्या में प्रयुक्त गन्ना काटने की दरांती भी बरामद कर ली थी।
इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीपावली पर जुए में पचास हजार रुपये हार गया था। जिसकी वजह से पत्नी आए दिन ताने देती रहती थी। रविवार सुबह को जब घर पर पत्नी से विवाद हुआ था, तभी उसकी हत्या का विचार मन में आया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर में हसनपुर में शराब पी थी। शराब पीने के बाद घर गया था। पत्नी को बहाने से बुलाकर खेत पर ले गया था। जहां उसकी गला काटकर हत्या कर दी। पदम सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद अब पछतावा हो रहा था। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी के हत्यारोपी पदम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

खून से सनी शर्ट छुपाई खेत में, नई शर्ट पहन पहुंचा थाने
हसनपुर। पत्नी की गर्दन काटकर हत्या करने के बाद पदम सिंह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। खून से सनी शर्ट को पहले खेत में ही छुपा दिया। इसके बाद वह सीधा हसनपुर में अतरासी अड्डे पर पहुंचा। यहां एक जान पहचान वाले की कपड़ों की दुकान से नई शर्ट उधार खरीदी और कोतवाली की तरफ चल दिया। कोतवाली गेट पर पहुंचा तो उसे शक था पुलिस उसे पकड़ भी सकती है। कोतवाली गेट पर उसके गांव का एक व्यक्ति मिल गया। जिसे पदम सिंह ने मोबाइल व कुछ कागज दे दिए।

फिर रिश्तों के खून के लिए बदनाम हुआ हसनपुर
हसनपुर। रामपुर भूड़ गांव में पति ने पत्नी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या की घटना से एक बार फिर हसनपुर क्षेत्र रिश्तों के खून के लिए बदनाम हो गया। दस वर्ष पूर्व हसनपुर के गांव बावनखेड़ी में शबनम ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही परिवार के सात लोगों की धारदार हथियार से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया था। वहां घटना के वक्त सब सोए हुए थे। लेकिन यहां तो पत्नी खूब चीखी-चिल्लाई, माफी भी मांगी, लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। कई प्रहार के करने के बाद उसका गला काटकर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें