फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। घर में घुस कर मारपीट और लूट करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से आहत एक महिला ने अपने घर के बाहर ही भूख हड़ताल शुरू कर दी। महिला का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि 22 जून को पड़ोस में ही रहने वाले पांच लोग घर में घुस आए और मारपीट की। अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। आरोपियों ने घर में रखे रुपये भी लूट लिए। पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ से शिकायत करने पर थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में आरोपियों का चालान कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जमानत कराने के बाद उसके पति के साथ मारपीट की। खुलेआम उसको धमकी दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस उल्टा उसके पति को ही फंसा रही है। महिला ने कार्रवाई की मांग को लेकर घर के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एसएसआई ने महिला से मिलकर कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन महिला नहीं मानी। उसने अपने परिजनों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें