फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने चांदी वर्क कारोबारी से की एक लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देकर चांदी वर्क व्यापारी से की एक लाख लूटे
विज्ञापन


- मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली की ओर जा रहे थे बदमाशों ने पुलिस चेकिंग का हवाला देकर नोटो से भरा लूटकर, फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
जोया(अमरोहा)। एनएच-24 पर फिर लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। अब चांदी के वर्क कारोबारी को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने एक लाख लूट लिए। दिल्ली जाने के लिए बुढ़नपुर पुल पर वाहन का इंतजार कर रहे व्यापारी को बदमाशों ने पहले लिफ्ट दिया, फिर रुपयों से भरा बैग छीनकर हाईवे किनारे धक्का दे दिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लोगों ने बाइक से पीछा किया, सूचना पर पुलिस दौड़ी, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके।
असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद उमर चांदी वर्क व्यापारी हैं। वह माल लाने के लिए अक्सर दिल्ली आते-जाते हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे कारोबारी बुढ़नपुर पुल पर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मुरादाबाद दिशा से स्विफ्ट डिजायर कार आई। इसमें चार युवक सवार थे। सवारी के इंतजार में खड़े वर्क कारोबारी को लिफ्ट देकर बिठा लिया। व्यापारी के हाथ में रुपयों से भरा बैग था। इस बीच कार सवार बदमाशों ने चांदी वर्क व्यापारी से यह कहते हुए बैग ले लिया कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है। इसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं है, जिससे पुलिस पकड़ ले। बदमाशों ने रुपयों भरा बैग कब्जे में लेते ही व्यापारी को कार से नीचे फेंक दिया और कार दौड़ा दी। नोटो से भरा बैग लूट कर कार सवार बदमाश दिल्ली की ओर भाग गए। इधर, रियाज अहमद के शोर मचाने पर हाईवे पर खड़े लोगों ने बाइकों से कार सवार बदमाशों का पीछा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस भी दौड़ी। लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान:
पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, प्रथम दृष्टया छानबीन में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विवेक कुमार शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें