फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। अतरासी रोड पर गांव रजोहा के पास लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के ही परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी महेंद्र पाल का 22 वर्षीय बेटा मनोज बुधवार शाम करीब सात बजे पास के गांव रजोहा में किसी काम से आया था। यहां से लौटते समय करीब 8 बजे हसनपुर अतरासी मार्ग पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार मनोज बुरी तरह दूर जाकर गिरा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोग युवक को बेहोशी की हालत में उसे हसनपुर के निजी चिकित्सालय में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें