फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेशिर की हत्या कर शव जलाकर कुएं में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आमदपुुर थाना क्षेत्र में सात दिन से लापता किशोर का अधजला शव गांव के जंगल में कुएं से बरामद हुआ। किशोर के गले में रस्सी मिली है। शव को जलाकर कुएं में फेंका गया। किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात आदमपुुर थाना क्षेत्र के मुबारिजपुर गांव की हैं। यहीं के रहने वाले अतर सिंह मध्यम वर्ग के किसान हैं। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। उनका सबसे छोटा बेटे भूपेंद्र (16) हरियाणा में अपने मामा के साथ फल के ठेले पर मजदूरी करता था। पंद्रह दिन पहले वह गांव आया था। परिजनों का आरोप है कि वह दस मार्च की शाम अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 11 मार्च को परिजनों ने आदमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर काम के लिए गए। जहां गांव से करीब डेढ़ किमी दूर कुएं से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने झांक कर देेखा तो कुएं में अधजली लाश पड़ी थी। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शव को कुएं से निकाला। शव की पहचान लापता भूपेंद्र के रूप में हुई। शव के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। जबकि शरीर का ज्यादातर हिस्सा जला हुआ था। अनुमानित आरोपियों ने रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाकर कुएं में फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें