फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब, शादी करा दो वरना जान दे दूंगी...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी साहब, सिपाही से मेरी शादी करा दो वरना जान दे दूंगी... उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। समाज में ताने मिल रहे हैं। पुलिस कार्रवाई करने की बजाय पंचायत में मामला निपटाने की बात कह टरका रही है। कुछ इन अल्फाजों को साथ दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने एसपी से अपना दर्द बयान किया। पीड़िता ने सिपाही पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र की छात्रा का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छात्रा का आरोप है कि युवक नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कहता था। युवक अब यूपी पुलिस में नौकरी कर रहा है। उसकी तैनाती फिलहाल रामपुर में हैं। सिपाही पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा है, लेकिन अब वह किसी महिला सिपाही से शादी करने की फिराक में हैं। पीड़िता ने रामपुर पुलिस और देहात थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वह पिछले दस दिनों से दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। बावजूद इसके महकमा सिपाही के खिलाफ कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें