फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से नौ इंस्पेक्टरों का तबादला, सात मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव से पहले आईजी रमित शर्मा ने जिले के नौ इंस्पेक्टरों का गैर जनपदों में तबादला किया है। यह सभी इंस्पेक्टर पिछले तीन साल से एक की जिले में तैनात थे। इतना ही नहीं बिजनौर जिले से सात इंस्पेक्टर अमरोहा भेजे गए हैं। आईजी ने तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद लोकसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग हरकत में हैं। बुधवार को आईजी रमित कुमार ने तीन साल से एक ही जिले में डटे इंस्पेक्टरों का गैर जनपदों में तबादला कर दिया है। शहर कोतवाल नवाब सिंह को मुरादाबाद, डिडौली कोतवाल ऋषिराम कोठारिया को संभल, बछरायूं कोतवाल सुनील कुमार को बिजनौर, क्राइम ब्रांच में चल रहे वली मोहम्मद, कांति प्रसाद शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी ब्रजवीर सिंह को बिजनौर भेजा गया है। जबकि धनौरा थाने में तैनात चंद्रकांत यादव को संभल और एचटीए प्रभारी गीता को मुरादाबाद भेजा गया है। जबकि जनपद को सात नए इंस्पेक्टर मिले हैं। जिसमें बिजनौर में तैनात चंद्र किरण, राजेश कुमार चौहान, राजेश कुमार, सतेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार मिश्र को अमरोहा भेजा गया है। आईजी ने एसपी डॉ विपिन ताडा को तबादला हुए निरीक्षकों को जल्द रिलीव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें