गजरौला। उधार के डेढ़ रुपये मांगने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। मारपीट में दो घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
रविवार को मोहल्ला शांतिनगर में रहने वाले दो पड़ोसी आपस में ही भिड़ गए। बताया गया कि एक व्यक्ति का दूसरे पर डेढ़ सौ रुपया उधार था। व्यक्ति ट्रेनों में पानी बेचने का काम करता है। पानी बोतल की पेटी दूसरे व्यक्ति ने ले लिया लेकिन पैसा नहीं दिया था। रविवार को जब वह रुपये मांगने गया तो उसे शाम को रुपये देने की बात कही। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।