फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की रेती में अवैध खनन को लेकर छापेमारी, दो कैंटर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र में सोमवार की मध्यरात्रि अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने आदमपुर पुलिस के साथ गंगा की रेती में छापे मारे। बालू से लदे दो कैंटर पकड़े। जानकारी मिलते ही खनन अधिकारी पहुंच गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। अवैध खनन को लेकर छापों से माफियाओं में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को कई दिनों से सूचना मिल रही थी तहसील क्षेत्र में गंगा की रेती में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। इसकी लोकेशन गंगा नगर पुल के आसपास बताई गई थी। अवैध खनन कर कैंटरों से रेत को गंगा पुल से होकर बुलंदशहर की तरफ सप्लाई किया जा रहा था। इसी के चलते सोमवार रात करीब बारह बजे आला अफसरों के निर्देश पर उपजिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी ने आदमपुर पुलिस को साथ लेकर गंगा की रेती में अवैध खनन को लेकर छापे मारे। छापो के लिए मौके पर पहुंच रही टीम की भनक लगने पर माफिया फरार हो गए। करीब पांच किमी तक एसडीएम पुलिस के साथ पैदल चलते रहे। मौके से रेत से लदे दो कैंटर बरामद किए गए। हालांकि यहां से आरोपी फरार हो गए थे। बाद में मालूम हुआ कि खनन होने का स्थान हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में आता है। इसलिए कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। मौके से बरामद किए गए कैंटरों को कोतवाली में लाकर खड़ा गया। मंगलवार सुबह को जानकारी मिलने पर खनन अधिकारी अशोक कुमार कोतवाली में पहुंच गए। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

अवैध खनन की सूचना पर गंगा किनारे आदमपुर पुलिस के साथ छापे मारने पहुंचे थे। लेकिन, बाद में मालूम हुआ कि वह क्षेत्र हसनपुर कोतवाली के अंतर्गत आता है। रेत से लदे दो कैंटरों को सीज कराया गया है। खनन अधिकारी को बुलाकर जानकारी दी है। क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा। - उद्भव त्रिपाठी, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें