अमरोहा। मनरेगा के सोशल ऑडिट के दौरान 7.68 लाख रुपये के वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। मामला के खुलासा होने से संबंधित ग्राम पंचायतों में हड़कंप है। वर्ष 2017-18 में मनरेगा के तहत काम कराए गए हैं। धनौरा के एक गांव में 3.14 लाख रुपये की अनियमितता है। ग्राम पंचायतों से जुड़े लोग भरपाई करने का खाका तैयार करने में जुट गए हैं। महकमा की ओर से इन ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी की जाएगी।
जिले में मनरेगा के तहत वर्ष 2017-18 में काम कराए गए हैं। इसके तहत चकरोड, मेड़ बंदी, तालाब की सफाई, व्यक्तिगत शौचालय के अलावा अन्य कच्चा काम कराया जाता है। वर्ष 2018-19 में जिले के 30 ग्राम पंचायतों में विकास संबंधी कार्य कराया गया, जिसमेें धनौरा के 11 और जोया के 19 ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। यह रकम 7.66 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें धनौरा के एक गांव में 3.14 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली है। मनरेगा के कार्यों की सोशल ऑडिट वर्ष 2018-19 में कराई गई है। सोशल ऑडिट टीम ने ग्राम पंचायतों के अभिलेखों की पड़ताल की, जिसमें धनौरा के 11 ग्राम पंचायतों में 4,66,762 रुपये जबकि जोया के 19 ब्लॉक में 3,00,200 रुपये की अनियमितता सामने आई है।