फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से आहत युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ब्लैकमेलिंग से तंग होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर युवती के अश्लील चित्र बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती ने 28 मई को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार को परिजन उसे मेरठ लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह जोया के पास पहुंचे तभी उसकी मौत हो गई। परिजन उसे घर ले आए। परिजन पड़ोसी युवक पर युवती के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि जांच-पड़ताल में पिता के डांटने से नाराज होकर युवती के जहर खाने की बात सामने आई है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें