फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद विवाहिता बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। तीन माह पहले जिस विवाहिता को जलाकर मारने और शव गायब करने का दावा किया गया था। तीन माह बाद उसे पुलिस ने जिंदा बरामद किया गया है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। जबकि पति ने दावा किया था कि वह अपनी मर्जी से कहीं गई है।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला चामुंडा में रहने वाली महिला ने अपनी बेटी का निकाह शहर के ही निवासी युवक से किया था। निकाह के बाद बीती 13 अगस्त को वह बिना बताए कहीं चल गई थी। मां ने बेटी के ससुरालियों पर जलाकर मारने और शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना व एसपी आफिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
दूसरी ओर पति ने भी अपनी पत्नी के चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार की रात पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर विवाहिता को नगर से ही बरामद कर लिया। उसका मेडिकल कराकर अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें