फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर के मामले में संदिग्ध से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला बरखंडी निवासी महजबी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका था। दो माह पूर्व महजबी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को महिला का शव कैराना रोड स्थित नहर से मिला था। इस घटना के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों की तहरीर व जांच के बाद सनव्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। हालांकि सनव्वर उसी समय से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मुख्य आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें