गजरौला। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे लाला (30 वर्ष) निवासी तिगरिया भूड़ जनसाधारण एक्सप्रेस के सामने कूद गया। जिससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। सुसाइड नोट रेल ट्रैक के पास एक पत्थर से दबाकर रख दिया था। हालांकि यह सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिल पाया है। बताया गया कि युवक घरेलू विवाद के कारण तनाव में था। जिस कारण उसने जान दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुुआ है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।