फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता अधिनियम में पांच लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। पशुआें का व्यापार करने वाले पांच लोग एक मिनी ट्रक में 16 भैंस ठूंस कर ले जा रहे थे। पुलिस की नजर पड़ी तो मिनी ट्रक भगाने का प्रयास किया। लेकिन पीछा कर मिनी ट्रक को पकड़ लिया और उस पर सवार पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान किया। भैंस को कुछ लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस गजरौला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। एक मिनी ट्रक चांदपुर दिशा से आता दिखाई दिया। उसे रोका तो चालक ने भगाने का प्रयास किया। सिपाहियों ने पीछा कर उसको रोक लिया। तलाशी ली गई तो पुलिस चौंक गई। उस मिनी ट्रक में सोलह भैंसों को ठूंस रखा था। पुलिस भैंस से लदे मिनी ट्रक को थाने ले आई। भैंसों को कस्बे के ही लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस ने मिनी ट्रक पर सवार बुलंदशहर के गुलावटी के कैफ, बबलू, राशिद, यासीन, गुड्डू का पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें