फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के साथ मारपीट करना पड़ा मंहगा, नशेड़ी सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से मारपीट करना पड़ा महंगा, सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन


हसनपुर में मंगलवार रात करीब दस बजे सिपाही ने साथियों के साथ कपड़ा व्यापारी के साथ की थी मारपीट

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
हसनपुर के सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही द्वारा मंगलवार रात को शहर के इंद्रा चौक पर साथियों के साथ मामूली बात पर कपड़ा व्यापारी के साथ की गई मारपीट के मामले में सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि सिपाही के साथ मारपीट में शामिल जिलाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हसनपुर के मोहल्ला होलावाला निवासी रजत रस्तोगी शहर के वंश प्लाजा के पास रेडीमेड कपड़े व मोबाइल की दुकान करते हैं। रजत के मुताबिक मंगलवार रात करीब दस बजे इंद्रा चौक पर शराब के नशे में सिपाही व उसके तीन साथियों ने रजत में टक्कर मार दी। इस पर रजत ने उन्हें देखकर बाइक चलाने को कहा। इसी बात पर सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर रजत रस्तोगी की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि आरोपी सीओ कार्यालय में तैनात था। घटना से गुस्साए व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सिपाही पर मारपीट का आरोप सिद्ध हुआ। इसके बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


वर्जन
व्यापारी से मारपीट के मामले में आरोपी सिपाही राहुल गौतम को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा किसी के साथ अभद्रता सहन नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि की बदनाम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- अविनाश कुमार गौतम, सीओ हसनपुर।

कनिष्ठ लिपिक पर नहीं हुई कार्रवाई
गजरौला। हसनपुर में कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट करने वालों में सीओ कार्यालय में तैैनात सिपाही के राहुल गौतम के साथ हसनपुर निवासी राहुल वर्मा भी था। बताया जाता है कि राहुल वर्मा जिलाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। मुख्य आरोपी सिपाही राहुल गौतम के खिलाफ तो कार्रवाई हो गई। लेकिन उसके साथी कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें