फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी ढ़ंग से युवती गायब, ऑनर किलिंग की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रहस्यमयी ढ़ंग से युवती गायब, ऑनर किलिंग की आशंका
विज्ञापन

युवती के रिश्ते के फूफा ने डीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
धनौरा थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती उत्तराखंड के रुड़की स्थित रिश्तेदारी से अचानक गायब हो गई। युवती के गायब होने से कई दिन पहले किसी बात को लेकर उसके भाई ने पिटाई की थी। युवती के गायब होने पर परिजन संतोषजनक जबाव नहीं दे रहे हैं। ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए युवती के रिश्ते के फूफा ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि धनौरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी साले की बीस वर्षीय बेटी रहस्यमयी ढ़ंग से गायब है। उसके परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। बताया कि किसी बात को लेकर युवती को उसके भाई ने पीटा था। इसके बाद रुड़की निवासी उसकी बड़ी बुआ युवती को अपने साथ ले गई थी। 22 जून से युवती अचानक गायब है। बताया कि एक बार उसे डिडौली भी लाया गया था। युवती के गायब होने की परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। युवती के बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। आशंका है कि परिजनों ने उसकी हत्या कर शव छुपा दिया है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें