नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख हड़पे
कोतवाली में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये हड़प लिए। गाली गलौच करते हुए रुपये देने से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रजबपुर थाना क्षेेत्र के जलालपुर कलां गांव निवासी आरती की किसी जरिए जान पहचान कुशीनगर के रिजवान व अरविंद तथा लखनऊ के डीवीडी कालोनी निवासी खान से हो गई। तीनों ने आरती को उसके भाई की रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 9 लाख रुपये ले लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रुपये मांगने पर टाल मटोल करते रहे। 22 मई को आरती कैलसा चौराहा पर खड़ी थी। इसी दौरान तीनों आए। रुपये मांगने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।