फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक में पति समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। दहेज में कार और डेढ़ लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीटाई कर घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत एसपी से की। इसके बाद आदमपुर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर तीन तलाक, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी गांव निवासी जमील अहमद की बेटी साजनबी की शादी दो मार्च 2012 को गजरौला के मोहल्ला आजादनगर निवासी मुशर्रफ के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान साजनबी ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके थोड़े दिन बाद ससुरालिया दहेज में कार और डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने बच्चे को लेकर मायके में अपने पिता के यहां रह रही है। आरोप के मुताबिक 30 अक्तूबर 2019 की शाम साजनबी अपने घर पर अकेली थी। तभी ससुराल पक्ष के लोग जबरदस्ती घर घुस आए। यहां दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारने पीटने लगे। इस दौरान पति मुशर्रफ ने तीन तलाक दे दिया। साजनबी ने इसकी शिकायत एसपी डॉ विपिन ताडा से की। इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति मुशर्रफ, जेठ अशरफ, देवर सद्दाम, आसिफ, सास महशर, ससुर मल्लन और तहेरा ससुर कल्लन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें