फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बच्चों की मौत में पति समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। सैंतली गगांव में मां और उसके दो बच्चों की मौत के मामले में डिडौली पुलिस ने साइमा के भाई की तहरीर पर पति, देवर, ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। ग्राम प्रधान दूसरे दिन में मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती रहे। ग्रामीणों के गुस्से के चलते रविवार को पुलिस गांव नहीं जाने की हिम्मत जुटा सकी। हालांकि पुलिस जल्द बड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली निवासी आसिफ अली की पत्नी साइमा, बेटी नजमुल हुदा और बेटे हैदर अली के शव घर के कमरे से बरामद हुए थे। दोनों बच्चों की लाश डबलबेड के बॉक्स में मिली थी। साइमा का शव बेड के ऊपर निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला था। पति आसिफ का आरोप था कि पत्नी साइमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसने दोनों बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। आसिफ ने मरी हुई साइमा पर बच्चों की हत्या की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइमा की गला दबाकर हत्या करने और दोनों बच्चों की दम घुटने मौत होने की बात सामने आई। शनिवार को पुलिस साइमा के पति आसिफ से पूछताछ करने गांव गई थी। जहां ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस वापस लौट आई। वहीं, शनिवार की रात साइमा के भाई मोहम्मद आसिफ अत्तारी ने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि साइमा के ससुरालिया दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति आसिफ, देवर आकिब, ननद सलमा और ननदोई रिजवान ने साइमा और उसके दोनों बच्चों की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर शरद मालिक ने बताया कि साइमा के भाई की तहरीर पर चारों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, सैंतली के ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। रविवार को ग्राम प्रधान मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती रहे। ग्रामीणों में आक्रोश के चलते रविवार को पुलिस सैंतली जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें