फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्रिकेटर मोहम्मद शमी को धमकी भरा ई-मेल भेजकर मांगे एक करोड़, हत्या कर बैग में भरने की धमकी दी

Tue, 06 May 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को धमकी भरे दो ई-मेल भेजे गए हैं। ई-मेल भेजने वाले ने एक करोड़ रुपये की डिमांड की है। रुपये नहीं देने पर जान से मारकर बैग में भरने की धमकी दी है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद शमी और उनके परिजनों के होश उड़े हैं। ई-मेल में बंगलुरु निवासी प्रभाकारा नाम के व्यक्ति और मोबाइल नंबर का जिक्र है। प्रकरण में क्रिकेटर शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी अमरोहा जिले की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। वह इन दोनों सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़े हैं और आईपीएल खेल रहे हैं। क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब अहमद के मुताबिक चार मई की रात 11 एक जरूरी मेल चेक करने के लिए मोहम्मद शमी की ईमेल आईडी खोली थी, तभी मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी का मेल दिखा। जिसे देखकर मोहम्मद हसीब के होश उड़ गए। उन्होंने यह बात मोहम्मद शमी और परिवार के अन्य सदस्यों को बताई। उन्होंने मोहम्मद शमी को सतर्क रहने के लिए भी कहा। यह राजपूत सिन्धर की मेल आईडी से आया है। जिसमें प्रभाकारा नाम के व्यक्ति और उसके मोबाइल नंबर का जिक्र किया गया है।
साथ ही एक करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसके बाद सोमवार को फिर दूसरा मेल भेजा गया है। जिसमें लिखा कि एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो मैं शमी की हत्या कर दूंगा और बैग में भर देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। एकाएक दो ई-मेल मिलने के बाद मोहम्मद हसीब एसपी अमित कुमार आनंद से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेकर एसपी के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने राजपूत सिन्धर की मेल आईडी पता अज्ञात करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस प्रभाकारा नाम के व्यक्ति को तलाशने के साथ ई-मेल आईडी भेजने वाले को ट्रेस करने में जुट गई है।
विज्ञापन

ई-मेल एक
शमी के बड़े भाई हसीब ने बताया राजपूत सिन्धर नाम की मेल आईडी से धमकी आई है। पहले ई-मेल में लिखा है एक करोड़़ रुपये नहीं दिए तो मैं शमी की हत्या कर दूंगा और बैग में भर देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।
ई-मेल दो
अरे शमी, हम तुम्हें मार देंगे और बैग में भर देंगे। अगर हम तुम्हें मार देंगे तो ए प्रभाकारा डर जाएगा। हमें बंगलुरु के रामपुरा में रहने वाले प्रभाकारा से एक करोड़ रुपये चाहिए। प्रभाकारा ने हाल ही में अपने बेटे दिविज की शादी करवाई और हमारी एक करोड़ की नकदी अपनी बहू के घर में छिपा दी। प्रभाकारा की पत्नी का नाम लक्ष्मी है। प्रभाकारा अपने बेटे की शादी के बाद से हमारा फोन नहीं उठा रहा है। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती, हम कर्नाटक सरकार को चुनौती देते हैं।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी को ई-मेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। ई-मेल में अंकित बंगलुरु निवासी प्रभाकारा से ई-मेलकर्ता ने एक करोड़ रुपये की मांग की है। अगर प्रभाकारा ई-मेलकर्ता को एक करोड़ रुपये नहीं देता है तो वह मोहम्मद शमी को हानि पहुंचाएगा। मोहम्मद शमी और उनके भाई हसीब ने प्रभाकारा नाम के व्यक्ति को पहचानने से इन्कार किया है। मोहम्मद हसीब की तहरीर के आधार पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ई-मेलकर्ता को ट्रेस करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा।- अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
मोहम्मद शमी आईपीएल में व्यस्त हैं। बीसीसीआई से एक महत्वपूर्ण मेल आनी थी। इसलिए शमी के कहने पर ही मैंने उनकी ईमेल आईडी खोली थी, तभी उनकी मेल आईडी पर धमकी भरा मेल देखा। एक धमकी भरा ई-मेल 4 मई की रात आई और दूसरा सोमवार को आया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहम्मद हसीब अहमद, क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बड़े भाई
इन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी को धमकी प्रकरण में राजपूत सिंधर की मेल आईडी पता के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4), और आईटी एक्ट 66डी और आईटी एक्ट 64ई के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें