फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीने में उठा तेज दर्द, क्रेन चालक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। डिडौली गांव निवासी 30 वर्षीय क्रेन चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मृतक नीरज कुमार डिडौली गांव निवासी स्व. पृथ्वीपाल सिंह बेटे थे। चार भाइयों में सबसे बड़े नीरज मुरादाबाद के गांगन मोहल्ले के पास पत्नी मंजू के साथ किराये के मकान में रहते थे। मंजू ने बताया कि वह क्रेन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार की दोपहर घर पर मौजूद थे, तभी नीरज के सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। नीरज की अचानक मौत से पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें