फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर के आगे की पैड़ी तोड़ने के विरोध पर दंपती को पीटा

Tue, 25 Aug 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव मोेहरका पट्टी निवासी आशमा का आरोप है कि बीते रविवार को गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों नेे उनकेे घर केे आगे की पैड़ी तोड़ी दी। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने उनके और पति कमरुद्दीन के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोेप है। पुलिस ने कौशर उसके भाइयों रफीक, नजाकत भतीजे माजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन










अवैध संबंध के विरोध पर युवक ने पत्नी को परिवार संग पीटा

गजरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। जिसका विरोध करने पर वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। वह बीते रविवार को घर पर खाना बना रही थी। आरोप है कि उसके पति अजय, सास, ससुर ओम प्रकाश, देवर मोनू ने उसके साथ मारपीट की। उसके फोन करने पर पहुंचे मायके वालों के साथ भी मारपीट की। उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद







महिला के हाथ में मारी ईंट

गजरौला। नगर के शुक्लपुरी मोहल्ला निवासी सोनम का कहना है कि वह बीते रविवार उनकी स्कूटी घर के सामने साइड में खड़ी थी। आरोप है कि पड़ोसी महिला ने उनसे स्कूटी हटाने को कहा। उनके अभी हटा रही हूं कहने पर महिला ने उनके हाथ पर ईंट फेंक कर मार दी। इससे हाथ में खुली चोट आई। आरोपी महिला के ससुर ने भी उनके साथ गाली गलौज की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें