फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर पालिका ने कराया छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। दुनियाभर में लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर हसनपुर क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए नगर पालिका ने शहर में दवा का छिड़काव कराया। लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराया कि अपने आसपास गंदगी न एकत्र होने दें। एक दूसरे से हाथ न मिलाएं। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना की वजह से बाजार में भीड़भाड़ गुरुवार को कम नहीं हुई। चहल पहल अन्य दिनों की अपेक्षा सामान्य ही रही। वहीं मीट की अधिकांश दुकानें बंद हैं। नगर में सिनेमा हॉल भी दो दिनों से बंद हैं।
कोरोना से खौफ से रोटी दिवस कार्यक्रम स्थगित
हसनपुर। भविष्य दर्पण संस्था की ओर से एक अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले रोटी दिवस कार्यक्रम को कोरोना वायरस के खौफ के चलते स्थगित कर दिया गया है। संस्था से जुड़े अंकुश मित्तल ने बताया कि कोरोना को लेकर देश में जब हालात सामान्य होंगे। उसके बाद ही कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। उधर, रामसरन और सुशीला आनंद हाईस्कूूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मोहल्ला राजपूत कालोनी में घर घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या पूनम चौहान, दिव्या जिंदल, सोमवती कश्यप, मनोज शर्मा, सुनीत यादव, अनुराधा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें