फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फैक्टरी के ग्याहर कर्मचारी सहित 51 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। सोमवार को एक फैक्टरी के ग्यारह कर्मचारी और स्वास्थ्य कर्मी सहित 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2734 पहुंच गई है जबकि 337 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 367 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 29 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1161 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 14 लोग संक्रमित निकले। जबकि आठ मरीज प्राइवेट लैब की जांच में संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों हाईवे स्थित एक फैक्टरी के ग्याहर कर्मचारी और दो स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल है। कोविड नोडल अधिककारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया सोमवार को जिलेभर में कोरोना के 51 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2734 पहुंच गई है। कुल 337 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें