फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड, डाककर्मी, पुजारी सहित 35 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। रविवार को सरकारी लैब और एंटीजन टेस्ट में कुल 35 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों मरीजों को होम आइसोलेशन और कोविड हास्पिटल में भेजा गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 879 पहुंच गई है। जबकि 295 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत सैंपलों में से 193 की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें चौबीस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 169 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 1037 लोगों की जांच कराई गई। इसमें होमगार्ड, डाककर्मी, पुजारी सहित 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कुल पांच लोगों की जांच कराई गई। इसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में कुल 35 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 879 हो गई है। जबकि 295 मरीज एक्टिव चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें