फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काट थाने पहुंचा पति, बोला हत्या करके आया हूं

Sun, 09 Aug 2020 03:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव दढ़ियाल में नशेड़ी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने के लिए पति पत्नी को कीकड़ के जंगल में ले गया था। जहां कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। बोला पत्नी की हत्या करके आया हूं। 

विज्ञापन


हत्यारोपी पति का फिल्मी अंदाज में सरेंडर देखकर पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची। उसकी निशानदेही पर महिला के शव को बरामद किया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस हत्याकांड की जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें