फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू और दो शिक्षकों सहित 35 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरुवार को सास-बहू, दो शिक्षक और पीडब्ल्यूडी के बाबू सहित 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2026 हो गई है। कुल 327 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 226 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 12 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1230 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 23 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में धनौरा की सास-बहू, गजरौला के दो शिक्षक और पीडब्ल्यूडी का बाबू शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिलेभर में कोरोना के 35 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2026 हो गई है। कुल 327 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 81625 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1466 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें