फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी कर्मी पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। पीएसी कर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। बात अफसरों तक पहुंची तो शादी के लिए राजी हो गया। लेकिन, अब फिर मुकर रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी का आरोप है कि बिजनौर निवासी पीएसी कर्मी की रिश्तेदारी उसके गांव में है। पीएसी कर्मी वहां आता था। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। 13 जून को उसने फोन कर युवती को गांव के बाहर जंगल में बुलाया और दुष्कर्म किया। युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। कुछ दिन तक दोनों के बीच मिलने जुलने का सिलसिला जारी रहा। लेकिन, बाद में वह शादी से इंकार करने लगा। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इस दौरान जवान मथुरा ट्रेनिंग कर रहा था। युवती के परिजन उससे मिलने मथुरा पहुंचे। यहां उच्चधिकारियों के सामने जवान ने पासिंग आउट के बाद शादी करने के लिए राजी हो गया। वर्तमान में जवान की तैनाती मुरादाबाद स्थित 24वीं वाहिनी में है। लेकिन, वह शादी से इंकार कर रहा है। गुरुवार को पीड़िता थाने पहुंची और कार्रवाई कराने के लिए तहरीर दी। इंस्पेक्टर सतीश चंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें