फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में कोरोना से दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। कोरोना संक्रमण की वजह से नगर के एक व्यक्ति की गाजियाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। उनके छोटे भाई का भी मात्र छह दिन पहले कोरोना संक्रमण की वजह से टीएमयू में निधन हो चुका है। उनकी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग माता समेत परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में आइसोलेट हैं। नगर में उनके निधन की जानकारी मिलने पर शोक फैल गया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी पूरे परिवार को आठ दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। इस दौरान परिवार के मुखिया की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वही पर भर्ती उनके पुत्र ने विशेष अनुमति लेकर मुरादाबाद में ही उनका अंतिम संस्कार किया था। शुक्रवार को उनकी अरिष्टी थी लेकिन शुक्रवार की तड़के उनके बड़े भाई का गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह भी कोरोना संक्रमित थे। सात दिन के भीतर परिवार के दो सदस्यों की कोरोना संक्रमण से मौत से नगर में भय व दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें