गजरौला में हाईवे पर कंटेनर एवं कार में भिंड़त के बाद लगे भीषण जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : GAJRAULA
गजरौला। हाईवे पर गुरुवार रात हुए हादसे से दो घंटे अफरा तफरी की स्थिति रही। कार और कंटेनर ट्रक के टकराने से हुए हादसे में कार सवार रामपुर के एडीएम जेपी गुप्ता के साले हृदेश कुमार साहनी समेत तीनों घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचाया। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात चालू कराने के हालात बनाए। दो घंटे का जाम खुलने के बाद वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़े। रात 12 बजे तक भी ट्रैफिक पूरी तरह रफ्तार में नहीं आ सका था।
मोगा होटल के निकट हुए हादसे में हृदेश कुमार साहनी के अलावा हल्द्वानी निवासी अनिल कुमार और कार चालक कापेंद्र घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को यहां एमएम हास्पीटल में भर्ती करवाया। वहीं कार से टकराने के बाद पलटे कंटेनर ट्रक को क्रेन की मदद से सीधा करवाया। इस बीच करीब छह किलोमीटर तक जाम का दायरा फैल चुका था। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे से किनारे करवाकर यातायात चालू करवा दिया है।