दो दिन पहले करीब 500 लोगों के सैंपल जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए थे। सोमवार रात इनकी जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 20 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
अमरोहा जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आरटीपीसीआर की जांच में 20 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले करीब 500 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए थे। सोमवार रात इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें महिला समेत 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें हसनपुर में नौ, जोया छह, अमरोहा नगर में चार और मंडी धनौरा में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
मरीजों को पिछले कई दिन से खांसी-बुखार की शिकायत थी। सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। जनपद में अब सक्रिय मामलों की संख्या 24 हो गई है।