फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सहकारी बैंक जबरन वसूल रहे सात प्रतिशत ब्याज, दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 14 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस प्रदेश सचिव इंदर सिंह नागर ने कहा कि जिला सहकारी बैंक ब्याज के नाम पर किसानों का शोषण कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू बीआरएसएस की बैठक का आयोजन सोडाला फरीदपुर में किया गया। इंदर सिंह ने कहा कि जिला सहकारी बैंक किसानों से 7 प्रतिशत ब्याज वसूल रही है। इसके साथ-साथ सालाना एंट्री के नाम पर दो से तीन प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। इससे किसानों के सिर पर कर्ज का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिला प्रभारी राजीव त्यागी ने कहा कि खेती को नीलगाय उजाड़ रही हैं। वन विभाग जल्द ही इन्हें पकड़ने की व्यवस्था करे। ऐसा नहीं होने पर यूनियन आंदोलन को मजबूर होगी। जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाया जाए। इस दौरान महावीर सिंह, हर स्वरूप प्रधान, राजीव त्यागी, राजेश शर्मा, कोशिंदर गुर्जर, जितेंद्र सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें