हसनपुर (अमरोहा)। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर शनिवार को एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी व एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप ने राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। एडीएम ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदाता सूची जागरूकता अभियान के संबंध में प्रत्येक बूथ पर बीएलओ नियुक्त किए गए हैं।
कहा कि स्वच्छ, स्पष्ट एवं निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए निर्विवादित मतदाता सूची तैयार करना जरूरी है। इसमें सभी राजनीतिक दलों का सकारात्मक सहयोग आवश्यक है। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने कहा बीएलओ चार दिसंबर 2025 तक इस कार्य को पूरा करेंगे। घर-घर सर्वे करने जाएंगे, परिवारों में जाकर गणना प्रपत्र भरेंगे, मतदाता सूची को वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार मानते हुए तैयार किया जाएगा। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरमित कुमार गुप्त ने कहा विधानसभा निर्वाचन के लिए अपेक्षित सहयोग दिया जाएगा। यहां हिमांशु त्यागी, समाजवादी पार्टी से शाहनवाज अहमद अंसारी, तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, राजीव कुमार आदि रहे।
-