अमरोहा। शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा के पास गुजर रही रेलवे लाइन पर हुई। रात लगभग एक बजे पेट्रोलिंग करते समय रेलवे कर्मी उधर से गुजरे तो उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव देखा। तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में ले लिया। मृत युवक सफेद शर्ट व नीली पेंट पहने हुए था। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव मॉर्चरी में रखवाया गया है।