फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं इस धूप से धोखा न खा जाएं

Thu, 12 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
मौसम - फोटो : demo
विज्ञापन
अगर आप दिन में घर से निकलते वक्त धूप देखकर गर्म कपड़ों का चयन कर रहे हैं और गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे हैं तो आप इस चटक धूप में धोखा खा सकते हैं। बर्फीली हवाओं से धूप बेअसर साबित हो रही है। चटक धूप के बाद भी मौसम में गलन बरकरार है। नतीजतन धूप में भी लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया। देर रात बूंदाबांदी हुई। वहीं शनिवार सुबह और दोपहर में बारिश हुई। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। इसके चलते पारा लुढ़क गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का फर्क कम हो गया। हालांकि बारिश से आसमान साफ हो गया और कोहरा भी छंट गया।

इस कारण पिछले दो दिन से चटक धूप खिल रही है, लेकिन बर्फीली हवाएं सूरज की तपिश को हल्का कर रहीं हैं। उधर पहाड़ों पर बर्फ के पिघलने से मौसम में गलन और बढ़ गई है। धूप होने के बाद भी लोग दिन में ठिठुरने को मजबूर हैं। चटक धूप के बाद भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा हैै, जबकि रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें