फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : अमरोहा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार

Sat, 17 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

अमरोहा व गजरौला रेलवे स्टेशन पर निर्माण काम में तेजी आई है। अमरोहा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार है। सवा करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवर ब्रिज से हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। पहले सुबोध नगर, पुष्कर नगर समेत कई मोहल्ले के लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता था।
शहर में रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर एमडीए समेत कई मोहल्ले ऐसे हैं, जिन्हें मुख्य बाजार तक कई किलोमीटर घूमकर या जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर जाना पड़ता था। रेलवे लाइन पर कई हादसे भी हो चुके थे। बीते एक दशक से लोग स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग कर रहे थे। 2023 में स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेलमंत्री के सामने भी स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज की मांग को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलमंत्री ने जल्द ओवरब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया था। निरीक्षण के तीन माह बाद ही नापतोल का काम शुरू हो गया था और करीब सवा करोड़ का बजट भी रेलवे ने पास किया था। बीते माह फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। अमृत भारत योजना के तहत शहर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते यात्रियों के लिए पैदल ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें