फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अंशदान वितरण कार्यकम सराहनीय प्रयास : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री का अंशदान वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के किसानों के अंशदान वितरण के प्रयास से कृषकों के अंदर आत्मविश्वास की भावना जागृत होगी। किस किसान का कितना प्रतिशत सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं चीनी मिल समितियों में अंशदान है, वह उसे पता चल सकेगा। इससे कृषकों को पारदर्शिता, जवाबदेही का एहसास हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं सहकारी चीनी मिल समितियों के अंशधारक कृषक सदस्यों को अंश प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया। जिसमें जनपद के विकास खंड अमरोहा के गांव कैलसा से गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह समेत अन्य को दिए अंशदान वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट में देखा गया। डीएम बीके त्रिपाठी ने जनपद के किसानों को अंश प्रमाण पत्र का वितरण कर उनको शुभकामनाएं दीं। कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के इस प्रयास से कृषकों के अंदर आत्मविश्वास की भावना जागृत होगी। किस किसान का कितना प्रतिशत सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं चीनी मिल समितियों में अंशदान है, वह उसे पता चल सकेगा। इससे कृषकों को पारदर्शिता, जवाबदेही और कृषकों को एहसास हो सकेगा। निश्चित रूप से यह मुख्यमंत्री द्वारा किया गया उल्लेखनीय प्रयास है।
कहा कि किसान संकल्प लेकर गन्ना की कृषि करें। अच्छी गुणवत्ता के गन्ना का उत्पादन करें। बीज अच्छे गुणवत्ता पूर्ण हो। सरकार द्वारा भी बीज उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिनका वह प्रयोग कर सकते हैं। सरकार निरंतर किसानों का जीवन स्तर ऊंचा करने का प्रयास कर रही है। किसानों के हित में कार्य कर रही है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी आद़ि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें